Advertisment

Corona Update: देश में एक दिन में Covid-19 के 7,447 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: देश में एक दिन में Covid-19 के 7,447 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: 7,447 new cases of Covid-19 were reported in the country in a day, know the death toll

author-image
Bansal News
CG Corona update: प्रदेश में आज कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,447 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,26,049 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 86,415 रह गयी है। Corona Update केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 391 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,76,869 हो गयी है। संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 50 दिनों से 15,000 से कम बने हुए है।

Advertisment

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 830 की कमी दर्ज की गयी। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 74 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत दर्ज गयी और यह पिछले 33 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,62,765 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.37 फीसदी है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 135.99 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।देश में जान गंवाने वाले 391 और मरीजों में से 320 की मौत केरल में और 19 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में सामने आए मौत के 320 मामलों में से 36 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 284 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।इस महामारी से देश में अब तक कुल 4,76,869 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,41,317 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 43,946 की केरल, 38,279 की कर्नाटक, 36,656 की तमिलाडु, 25,100 की दिल्ली, 22,915 की उत्तर प्रदेश और 19,645 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Advertisment
today corona cases in india omicron virus omicron india live omicron india cases omicron India omicron in india omicron corona new variant omicron Latest India News Updates india news in hindi india corona cases today india corona cases india corona Delhi Corona Cases covid-19 latest update covid cases in maharashtra covid cases in kerala covid 19 Death Covid 19 case covid 19 coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus cases corona update Corona new variant corona cases today corona cases in last 24 hours corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi 2021 corona update
Advertisment
चैनल से जुड़ें