Advertisment

Corona Update: देश में एक दिन में Covid-19 के 6,984 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: देश में एक दिन में Covid-19 के 6,984 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: 6,984 new cases of Covid-19 were reported in the country in a day, know the death toll

author-image
Bansal News
MP Corona : इंदौर में कोरोना विस्फोट,  24 घंटे में 319 नए केस, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में Covid-19 के 6,984 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,10,628 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,562 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 247 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,76,135 हो गई। देश में लगातार 48 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम सामने आ रहे हैं।

Advertisment

उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,562 हो गयी है, जो संक्रमण Corona Update के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,431 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
today corona cases in india omicron virus omicron india live omicron india cases omicron India omicron in india omicron corona new variant omicron Latest India News Updates india news in hindi india corona cases today india corona cases india corona Delhi Corona Cases covid-19 latest update covid cases in maharashtra covid cases in kerala covid 19 Death Covid 19 case covid 19 coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus cases corona update Corona new variant corona cases today corona cases in last 24 hours corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें