Advertisment

Corona Update: देश में एक दिन में Covid-19 के 6,563 नए मरीज आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: देश में एक दिन में Covid-19 के 6,563 नए मरीज आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: 6,563 new patients of Covid-19 came in the country in a day, know the death toll

author-image
Bansal News
Corona Update: पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 7,992 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,563 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,46,838 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या Corona Update घटकर 82,267 हो गई है, जो 572 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 132 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,554 हो गई।

Advertisment

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 53 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,646 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.39 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.75 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 77 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.60 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 36 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,41,87,017 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 137.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 132 मामले सामने आए, उनमें से केरल के 96 और महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल के नौ-नौ मामले थे। केरल में संक्रमण से मौत के मामलों का पुन: मिलान चल रहा है, इसलिए अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

Advertisment

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,77,554 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,349, केरल के 44,503, कर्नाटक के 38,288, तमिलनाडु के 36,680, दिल्ली के 25,101, उत्तर प्रदेश के 22,915 और पश्चिम बंगाल के 19,669 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Advertisment

today corona cases in india omicron virus omicron india live omicron india cases omicron India omicron in india omicron corona new variant omicron Latest India News Updates india news in hindi india corona cases today india corona cases india corona Delhi Corona Cases covid-19 latest update covid cases in maharashtra covid cases in kerala covid 19 Death Covid 19 case covid 19 coronavirus in India coronavirus cases in india coronavirus cases corona update Corona new variant corona cases today corona cases in last 24 hours corona cases in india in last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi 2021 corona update
Advertisment
चैनल से जुड़ें