Advertisment

Corona Update: केरल में कोविड-19 के 4,450 नए मरीजों की पुष्टि, 161 लोगों की मौत

Corona Update: केरल में कोविड-19 के 4,450 नए मरीजों की पुष्टि, 161 लोगों की मौत Corona Update: 4,450 new patients of Kovid-19 confirmed in Kerala, 161 people died

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में Covid-19 के 12,516 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 500 के पार..

तिरुवनंतपुरम। केरल Kerala में रविवार को कोविड-19 के 4,450 नए मामले आए और 161 लोगों की मौत हो गयी, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 51,54,092 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 41,600 पर पहुंच गयी। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन 161 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 23 की मौत पिछले कुछ दिनों में और 138 मौतों को केंद्र के नए दिशा निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपीलों के बाद जोड़ा गया है।

Advertisment

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार से लेकर अब तक 4,606 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने से इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 50,80,211 पर पहुंच गयी और उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 43,454 रह गयी। राज्य के 14 जिलों में तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 791 नए मामले आए। इसके बाद एर्नाकुलम में 678 और कोझीकोड में 523 नए मामले आए।

kerala news updates Kerala News kerala daily covid cases kerala covid news kerala covid deaths kerala covid cases kerala covid kerala coronavirus update kerala coronavirus cases kerala corona virus update Kerala Corona Update kerala corona news KERALA covid-19 cases in kerala covid in kerala covid cases in kerala coronavirus cases in kerala corona update corona news today's update corona news kerala corona cases in kerala corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें