Advertisment

Corona Update: पिछले 24 घंटे में 34,457 नए मामले आए सामने, मौत में आकडों में फिर बढ़ोतत्तरी

author-image
Bansal News
CG Corona Update:प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर,बीते 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले सामने आने के बाद Corona Update कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है।

Advertisment

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों Corona Update के अनुसार, 375 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,33,964 पर पहुंच गयी। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है तथा संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

वहीं स्वस्थ होने की दर 97.54 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में Corona Update कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,265 की कमी आयी है। संक्रमण की दैनिक दर दो प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 26 दिनों में यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गयी।

Advertisment

पिछले 57 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। कोविड-19 का Corona Update पता लगाने के लिए शुक्रवार को 17,21,205 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 50,45,76,158 पर पहुंच गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके Corona Update की 57.61 करोड़ खुराक दी गयी है। भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था।

यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर Corona Update गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।

Advertisment
कोरोना वायरस कोरोना का डेल्टा वेरिएंट oxford astrazeneca vaccine name johnson and johnson india news in hindi India Coronavirus Update delta variant in india delta variant covaxin Delta variant Covishield vaccine COVID-19 Cases Covid Vaccine Covid Vaccination covid news covid 19 india covid 19 cases today covid 19 Covaxin Coronavirus vaccine latest update coronavirus vaccine coronavirus update coronavirus news Coronavirus India Updates coronavirus india coronavirus in India coronavirus in america coronavirus death coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine corona update of america corona news corona cases in india corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें