Advertisment

Corona Update: देश में 32,937 नये संक्रमित आए सामने, 417 मरीजों की मौत...

author-image
Bansal News
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ से राहत की खबर एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं, बीते 24 घंटों में मिले 90 संक्रमित

नई दिल्ली। देश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32,937 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले 3,22,25,513 हो गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,81,947 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 145 दिनों में यह उपचाराधीन मामलों की सबसे कम संख्या है।

Advertisment

सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से 417 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,31,642 हो गई है। रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,85,336 थी जो घटकर सोमवार को 3,81,945 रह गई। यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जो मार्च के बाद से सबसे कम है।

कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.01 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisment

अब तक 3,14,11,924 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।रविवार को 11,81,212 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई जिसके बाद देश में अब तक कुल 49,48,05,652 जांचें की जा चुकी हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल मिलाकर, कोविड-19 टीके की अब तक 54.58 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates mumbai covid cases latest news latest Bansal News kerala covid cases karnataka covid cases india covid cases today india covid cases India COVID 19 Cases india cases today hindi news update delhi covid cases Covid-19 in india COVID-19 Cases Covid Vaccine covid news covid cases today covid cases last 24 hours covid cases in last 24 hours covid cases in india today covid cases in india last 24 hours covid cases in india in last 24 hours covid cases in india Covid cases in Delhi covid 19 news covid 19 india covid 19 cases in india covid 19 coronavirus vaccine coronavirus india coronavirus cases in india coronavirus Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news bangalore covid cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें