Advertisment

Corona Update: देश में कोविड-19 के 31,923 नए मामले आए सामने, जानिए संक्रमण से मौत का आंकड़ा..

Corona Update: देश में कोविड-19 के 31,923 नए मामले आए सामने, जानिए संक्रमण से मौत का आंकड़ा.. Corona Update: 31,923 new cases of covid-19 were reported in the country, know the death toll due to infection ..

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में कोविड-19 के 31,923 नए मामले आए सामने, जानिए संक्रमण से मौत का आंकड़ा..

नई दिल्ली।भारत में कोविड-19 के 31,923 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,63,421 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,01,640 रह गई है, जो 187 दिन में सबसे कम है।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 282 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,46,050 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 3,01,640 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से सबसे कम है।

जबकि लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.77 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

दिल्ली समाचार कोरोना वायरस Vaccination trial of covaxin today coronavirus cases oxygen lack Latest Delhi News in Hindi india news in hindi India Coronavirus Update Delta variant Delta Plus Variant Delhi News in Hindi Delhi News Delhi Hindi Samachar Delhi High Court dcgi of india COVID-19 Cases covid 19 cases today covid 19 cases in india covid 19 Covaxin coronavirus update coronavirus news Coronavirus India Updates Coronavirus India Highlights coronavirus in India coronavirus death coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine for children corona vaccine corona update corona in delhi corona deaths child vaccination Bansal News bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें