Advertisment

Corona Update: देश में कोविड-19 के 31,382 नए मामले आए सामने, फिर बढ़ी मृतकों की संख्या..

Corona Update: देश में कोविड-19 के 31,382 नए मामले आए सामने, फिर बढ़ी मृतकों की संख्या.. Corona Update: 31,382 new cases of covid-19 were reported in the country, then the number of dead increased ..

author-image
Bansal News
Corona Update: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, फिर मिले 35,499 नए मरीज 447 की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 31,382 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,94,803 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,00,162 रह गई है, जो 188 दिनों बाद सबसे कम है।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से और 318 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,46,368 हो गई। देश में अभी 3,00,162 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.89 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,478 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.78 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कोविड 19 कोरोनावायरस कोरोना third wave of corona india third wave of corona in india third wave of corona delhi third wave of corona third wave corona india positive cases new coronavirus strain india third wave covid 19 india corona cases covid third wave india Covid Third Wave covid cases in india covid cases covid 19 coronavirus third wave india coronavirus third wave corona update corona third wave update corona third wave news corona third wave in india Corona News India corona news corona in india corona cases in india third wave corona cases in india Corona Cases Bansal News bansal
Advertisment
चैनल से जुड़ें