Advertisment

Corona update: देश में मिले कोरोना संक्रमण के 27,254 नए मरीज, जानिए मौत का आंकड़ा..

भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले Corona update सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,32,64,175 हो गए। इसका....

author-image
Bansal News
Corona Update: एक दिन में कोविड-19 के 25,404 नए मामले आए सामने, जानिए मौत का आंकड़ा...

नई दिल्ली। भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले Corona update सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,32,64,175 हो गए। इसका साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी सामने आई।

Advertisment

सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 219 और मरीजों की मौत हो गई जिससे Corona update मृतकों की संख्या 4,42,874 पर पहुंच गई। मंत्रालय के अनुसार पिछले 78 दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 50 हजार से कम देखी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई है जो संक्रमण की कुल संख्या का 1.13 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन Corona update मरीजों की संख्या में 10,652 गिरावट देखी गई।

Advertisment

रविवार को देश में 12,08,247 नमूनों की Corona update कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 54,30,14,076 नमूनों की जांच हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि दैनिक संक्रमण की दर 2.26 प्रतिशत दर्ज की गई जो कि पिछले 14 दिन से तीन प्रतिशत से कम और पिछले 97 दिन से अब तक पांच प्रतिशत से कम है।

साप्ताहिक संक्रमण दर 2.11 प्रतिशत है। यह आंकड़ा पिछले 80 दिन से तीन प्रतिशत से Corona update कम है। महामारी से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,47,032 हो गई है। कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 74.38 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

कोरोना वायरस pinarayi vijayan kerala covid 19 kerala coronavirus Kerala CM Pinarayi Vijayan KERALA India Coronavirus Update Covid Vaccine Covid Vaccination covid 19 india covid 19 coronavirus update coronavirus news coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases corona virus corona vaccine corona vaccination corona update Corona India corona case in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें