Advertisment

Corona Update: एक दिन में कोविड-19 के 18,833 नए मामले आए सामने, जानिए मौत का आंकड़ा

Corona Update: एक दिन में कोविड-19 के 18,833 नए मामले आए सामने, जानिए मौत का आंकड़ा Corona Update: 18,833 new cases of covid-19 were reported in a day, know the death toll

author-image
Bansal News
Corona Virus: थम रही कोरोना का कहर, 24 घंटे में कोरोना के 294 नए मामले, 51लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,833 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,38,71,881 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,46,687 हो गई, जो 203 दिन में सबसे कम है।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 278 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,49,538 हो गई। देश लगातार 12 दिनों से संक्रमण के 30 हजार से कम ही नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में अभी 2,46,687 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.73 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,215 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.94 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

जानिए मौत का आंकड़ा कोविड कोरोना वायरस कोरोना vaccination to people of jammu kashmir today corona cases in india third wave from events and tourists Latest Jammu and Kashmir News in Hindi kerala corona cases jammu Kashmir news Jammu and Kashmir News in Hindi india today corona cases India Coronavirus Update india corona cases india cases today icmr report warns on coronavirus icmr report icmr events and tourists covid cases in india coronavirus update coronavirus news coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccination in jammu kashmir Corona Update: एक दिन में कोविड-19 के 18 corona update corona third wave in india CORONA THIRD WAVE corona news Corona India corona in india corona cases today corona cases maharashtra corona cases kerala corona cases in last 24 hours corona cases in india last 24 hours corona cases in india corona cases in delhi today corona cases in delhi cases of corona in india 833 नए मामले आए सामने
Advertisment
चैनल से जुड़ें