Advertisment

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 16,326 नए मामले आए सामने, एकदम से बढ़ा मौत का आंकड़ा

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 16,326 नए मामले आए सामने, एकदम से बढ़ा मौत का आंकड़ा Corona Update: 16,326 new cases of Covid-19 were reported in the country in the last 24 hours, the death toll increased suddenly

author-image
Bansal News
Corona update : सीएम शिवराज की आपात बैठक, इन जिलों में बढ़ सकती हैं सख्तियां

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 से 666 मरीजों के जान गंवाने से मतकों की संख्या 4,53,708 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,73,728 हो गयी, जो 233 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंतालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के एक दिन में 16,326 नए मामले आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,41,59,56 हो गयी है।

Advertisment

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले लगातार 29वें दिन 30,000 से कम है और अब लगातार 118वें दिन 50,000 से कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,73,728 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.16 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,017 मामलों की कमी आयी है। शुक्रवार को संक्रमण के लिए 13,64,681 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 59,84,31,162 दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर भी 1.24 प्रतिशत रही। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,35,32,126 हो गयी है जबकि मत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 101.30 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Advertisment

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

today coronavirus cases sn medical college platelets news in hindi Lucknow News in Hindi liver Latest Agra News in Hindi india news in hindi India Coronavirus Update heart dengue symptoms Dengue patients dengue news dengue fever treatment Dengue Fever Symptoms dengue fever is caused by dengue Delta variant Delta Plus Variant covid 19 cases in india covid 19 coronavirus update coronavirus news coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus Corona Virus Infection corona virus corona vaccination in uttar pradesh corona update corona in uttar pradesh corona in lucknow
Advertisment
चैनल से जुड़ें