Advertisment

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 14,306 नए मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में वृद्धि

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 14,306 नए मामले आए सामने, मौत के आंकड़ों में वृद्धि Corona Update: 14,306 new cases of Covid-19 were reported in the country in the last 24 hours, death toll increased

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 10,126 नए मामले आए सामने, फिर बढ़ा रहा मौत का आंकड़ा...

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,306 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,89,774 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,54,712 हो गई।

Advertisment

देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 120 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,899 की कमी दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.18 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,35,67,367 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 102.27 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

virus corona update corona kompastv update corona indonesia update corona update uk covid update today bbc uk coronavirus update total corona cases in india nsw coronavirus update last 24 hours corona cases in india india covid-19 updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus India corona update india corona cases today india corona cases death due to corona daily deaths Covid-19 India Update Today Covid-19 in india covid cases in india covid 19 update covid 19 cases in india coronavirus updates coronavirus update today coronavirus update coronavirus latest update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus update corona virus india corona virus corona update CORONA THIRD WAVE Corona News Update corona news today's update corona news in india corona india update corona in telangana corona in india corona cases in india Corona Cases corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें