Advertisment

Corona Update: देश में Covid-19 के 12,516 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 500 के पार..

Corona Update: देश में Covid-19 के 12,516 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 500 के पार.. Corona Update: 12,516 new cases of Covid-19 were reported in the country, death toll from infection crossed 500 ..

author-image
Bansal News
Corona Update: देश में Covid-19 के 12,516 नए मामले आए सामने, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 500 के पार..

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,416 हुई, जो 267 में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,62,690 हो गई। देश में लगातार 35 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 138 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

Advertisment

उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,37,416 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.40 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,140 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment
zika virus symptoms zika virus news zika virus in india zika virus disease Recovery Rate Of Corona news in hindi news and updates nationalIndia News in Hindi Latest India News Updates india news in hindi india news India Coronavirus Update india hindi news decline deaths death due to corona COVID-19 pandemic covid 19 news coronavirus vaccine coronavirus update Coronavirus recovery rate in India coronavirus news Coronavirus India Update coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine Corona vaccination in India corona update corona latest news corona in india cases active cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें