Advertisment

Corona Update: पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 11,451 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा..

Corona Update: पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 11,451 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा.. Corona Update: 11,451 new cases of Covid-19 were reported in the last 24 hours, know the death toll ..

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में कोरोना का खतरा! फिर सामने आए 19 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,451 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,66,987 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,42,826 हो गई है, जो 262 दिन में सबसे कम है।

Advertisment

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी कि गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 266 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,61,057 हो गई है। देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 134 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,42,826 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,019 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.24 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 108.47 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कोरोना वायरस कोरोना के मामले कोरोना अपडेट zika virus symptoms zika virus news zika virus in india zika virus disease Recovery Rate Of Corona news in hindi news and updates nationalIndia News in Hindi Latest India News Updates india news in hindi india news India Coronavirus Update india hindi news decline deaths death due to corona COVID-19 pandemic covid 19 news coronavirus vaccine coronavirus update Coronavirus recovery rate in India coronavirus news Coronavirus India Update coronavirus in India coronavirus cases india coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine Corona vaccination in India corona update corona latest news corona in india cases active cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें