Advertisment

Corona Update: पिछले 24 घंटे में COVID19 के 11,106 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: पिछले 24 घंटे में COVID19 के 11,106 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: 11,106 new cases of Covid-19 were reported in the last 24 hours, know the death toll

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में कोरोना का खतरा! फिर सामने आए 19 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,106 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,89,623 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,26,620 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 459 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,65,082 हो गयी है।

Advertisment

देश में लगातार 42 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 145 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,26,620 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,142 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 46 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.92 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 56 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 3,38,97,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 115.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisment

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

last 24 hours corona cases in india india covid-19 updates india covid-19 update india covid updates india covid india Coronavirus Updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus india Covid19 India covid-19 patients covid-19 india update Covid-19 in india covid-19 cases daily updates covid 19 cases in india covid 19 coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona update corona third wave in india corona news today's update corona news in india corona in india corona cases in india active cases in india of corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें