Advertisment

Corona Update: पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 10,549 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा

Corona Update: पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 10,549 नए मामले आए सामने, जानें मौत का आंकड़ा Corona Update: 10,549 new cases of Covid-19 were reported in the last 24 hours, know the death toll

author-image
Bansal News
CG Corona Update: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर!बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,549 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,55,431 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 488 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई।

Advertisment

देश में लगातार 49 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 152 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या हालांकि बढ़कर 1,10,133 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 193 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

update corona mumbai corona update last 24 hours corona cases in india india covid-19 updates india covid-19 update india covid updates india Coronavirus Updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus india europe corona update delhi corona update covid-19 india updates Covid-19 in india covid-19 cases daily updates covid cases in india covid 19 news updates covid 19 india covid 19 cases in india covid 19 coronavirus updates coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus corona vaccine corona update today corona update jaipur corona update corona third wave in india corona test corona news today's update corona news in india corona news corona in india corona cases in india corona bengal corona update active cases in india of corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें