Advertisment

Corona Third Wave: प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा! सीएम शिवराज ने आज बुलाई आपात बैठक

Corona Third Wave: प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा! सीएम शिवराज ने आज बुलाई आपात बैठक corona-third-wave-threat-of-third-wave-of-corona-in-the-state-cm-shivraj-called-an-emergency-meeting-today

author-image
Bansal News
Corona Third Wave: प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा! सीएम शिवराज ने आज बुलाई आपात बैठक

भोपाल। कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को कोरोना से अलर्ट किया है। सीएम ने कहा- 'केरल की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। हमारे पड़ोसी राज्यों में भी लगातार केस बढ़ रहे हैं। मप्र में भी पिछले दो सप्ताह में केस में उछाल देखा गया है। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कोरोना के बढ़ते केस को लेकर आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक एक घंटे चलेगी। इसमें कुछ पाबंदियों पर विचार किया जा सकता है। इधर, जबलपुर में लगातार मिले नए संक्रमितों ने चिंता बढ़ा दी है। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क के घूमता नजर नहीं आना चाहिए।

Advertisment

इसका सख्ती से पालन किया जाए। राजगढ़ में सीएम शिवराज ने कहा- सरकार का टारगेट है कि सितंबर अंत तक वैक्सीन का पहला डोज सभी पात्रों को लग जाए। केंद्र सरकार हमें नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवा रही है। पहले डोज के साथ हमें दूसरे डोज की भी चिंता करना पड़ेगी। इसलिए पहला डोज लगवा चुके, पात्र दूसरा डोज भी लगवा लें। प्रदेश के कई जिलों में कोविड केस की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। हमारे पड़ोसी राज्यों में, खासकर दक्षिण के राज्यों में लगातार केसों की संख्या बढ़ रही है। केरल की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले केरल से ही आ रहे हैं। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र में नागपुर, मुंबई, पुणे में फिर से केस बढ़ने लगे हैं।

तीसरी लहर की रोकथाम को लेकर तैयारी...
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर हाल में तीसरी लहर को रोकना है। इसके लिए प्रशासन भी काम कर रहा है। सरकार लगातार अभियान चला रही है। जनता के सहयोग से जिले, ब्लॉक और पंचायत की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को भी इस विषय पर विचार करने की जरूरत है। संभावित तीसरी लहर की अशंका से पहले ही वैक्सीन की डोज लगवाएं। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सितंबर के महीने तक सभी पात्र प्रदेशवासियों को वैक्सीन की डोज लगाई जाए। अब तक करीब 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

मप्र में कोरोना मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश की बड़ी खबर भोपाल की बड़ी खबर भयावह कोरोना कोरोना का कहर आज की ताजा खबर Uncontrolled corona todays big news tocilizumab injection shortage of oxygen in mp Shivraj Singh Chouhan Remdesivir injection Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP big news Mega news Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh corona update Madhya Pradesh corona new case Madhya Pradesh corona cases madhya pradesh Madhya lockdown indore Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP death by corona covid 19 coronavirus corona vaccination CORONA THIRD WAVE corona in MP Corona in Bhopal corona delta variant corona dangerous wave corona curfew in indore Corona and death corona alpha variant CM Black fungus Bhopal today’s news Bhopal big news
Advertisment
चैनल से जुड़ें