Advertisment

Corona Third Wave: फीका रहेगा New Year का जश्न! खुले, बंद स्थानों पर नहीं होगा कोई आयोजन

Corona Third Wave: फीका रहेगा New Year का जश्न! खुले, बंद स्थानों पर नहीं होगा कोई आयोजन Corona Third Wave: New Year's celebration will be faded! No event will be held in open, closed places

author-image
Bansal News
Corona Third Wave: फीका रहेगा New Year का जश्न! खुले, बंद स्थानों पर नहीं होगा कोई आयोजन

Mumbai Corona Third Wave: कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के फैलने के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने होटल और रेस्तरां सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न और जमावड़े पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (संचालन) एस चैतन्य ने बुधवार को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत इस आशय का आदेश जारी किया। अधिकारी ने कहा कि यह आदेश बृहस्पतिवार से सात जनवरी, 2022 तक प्रभावी रहेगा।

Advertisment

यहां लगी रोक

पुलिस के आदेश में होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, बार, पब, आर्केस्ट्रा, रिसॉर्ट, क्लब और इमारतों की छतों सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के समारोहों, कार्यक्रमों और जमावड़े पर रोक लगा दी गई है। आदेश में कहा गया है कि ट्रेन, बसें और निजी कारें मौजूदा दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार चल सकती हैं।

आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और ओमीक्रोन स्वरूप के सामने आने के बाद से मुंबई में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसमें कहा गया है कि प्रतिबंधात्मक आदेश मानव जीवन के लिए खतरे को रोकने, लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए तथा वायरस के प्रसार को कम करने के लिए जारी किए गए हैं।

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

आदेश में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के साथ-साथ महामारी कानून और आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत दंड के लिए उत्तरदायी होगा। मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 2,510 मामले आए जो आठ मई के बाद से सर्वाधिक मामले हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को ओमीक्रोन के 85 नए मामले आए जिससे राज्य में इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या 252 हो गई है।

Advertisment

राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया और टीकाकरण करवाने और मास्क के व्यापक उपयोग पर जोर दिया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को राज्य में कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे ‘‘खतरनाक’’ स्थिति करार दिया और कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

tv9 mumbai third wave of covid-19 in india Third Wave of COVID-19 third wave of corona arrived in mumbai third wave of corona third wave in india third wave corona third wave omicron virus omicron variant news omicron variant in india omicron variant cases in india omicron variant omicron update omicron symptoms omicron news live omicron news india omicron news omicron new variant omicron India omicron in india omicron covid-19 variant omicron covid variant omicron covid omicron cases in karnataka omicron cases in india omicron cases omicron no third wave of corona new corona cases in mumbai mumbai omicron news mumbai omicron cases Mumbai News mumbai covid third wave mumbai coronavirus third wave Mumbai Corona Third Wave mumbai corona third mumbai corona news mumbai corona helpline mumbai corona mumbai coron case Mumbai india corona third wave delhi omicron cases Covid Third Wave coronavirus third wave corona virus corona vaccination corona third wave mumbai corona third wave india corona third wave in india CORONA THIRD WAVE corona news today's update corona in india corona cases in india Corona Cases corona case in mumbai corona 3rd wave corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें