Advertisment

Corona Third Wave: सावधान! ओमिक्रॉन से दहशत के बीच पांच और विदेशी महिलाएं Covid-19 से संक्रमित

Corona Third Wave: सावधान! ओमिक्रॉन से दहशत के बीच पांच और विदेशी महिलाएं Covid-19 से संक्रमित Corona Third Wave: Beware! Five more foreign women infected with Covid-19 amid panic from Omicron

author-image
Bansal News
Omicron In India: राजधानी में बढ़ रहा ओमीक्रोन का खतरा, सामने आए 4 नए मरीज

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन में रह रहीं पांच और विदेशी महिलाओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वृंदावन में इससे पहले कोविड-19 के चार मामले आए थे। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद सिंह ने बताया,‘‘वृंदावन के गिरिधर धाम आश्रम में एक-एक कर चार मामले संक्रमण के आए थे और सोमवार को यहां पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’

Advertisment

उन्होंने बताया, ‘‘उक्त आश्रम को पहले ही निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। अब संक्रमित विदेशी नागरिकों को आश्रम में ही पृथकवास में रखा गया है।’’ सिंह ने बताया, ‘‘ वृंदावन में शनिवार को लिथुआनिया की रहने वाली 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद रविवार को स्विट्जरलैंड की महिला व स्पेन का एक पुरुष संक्रमित पाया गया। फिर सोमवार सुबह ऑस्ट्रियाई सैलानी की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली और शाम होते-होते पांच अन्य के कोरोना वायरस के चपेट में आने की पुष्टि हुई।’’

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है कि इनमें से कोई वायरस के ‘ओमीक्रोन’ रूवरूप से संक्रमित तो नहीं है। इसलिए उनके नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। मथुरा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि संक्रमित विदेशी करीब दो सप्ताह पहले शीतल छाया, गिरधर आश्रम वृंदावन में पर्यटन वीजा पर आए थे।

third wave of covid-19 in india Third Wave of COVID-19 third wave of covid 19 in india news third wave of corona third wave covid india third wave coronavirus third wave corona third wave third covid wave mathura yagya corona Mathura news mathura corona update Mathura india third wave covid india third wave corona india corona third wave Covid-19 Third Wave Covid Third Wave covid 19 third wave in india coronavirus third wave coronavirus mathura corona virus mathura corona virus in mathura corona virus corona third wave in india CORONA THIRD WAVE corona news today's update corona in mathura update corona in mathura today corona in mathura corona cases in india corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें