Advertisment

Corona restrictions lifted : कोरोना संक्रमण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा, नाइट कर्फ़्यू रहेगा लागू

Corona restrictions lifted : कोरोना संक्रमण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा, नाइट कर्फ़्यू रहेगा लागू Corona restrictions lifted: All restrictions imposed for corona infection removed, night curfew will remain in force

author-image
Bansal News
Corona restrictions lifted : कोरोना संक्रमण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा, नाइट कर्फ़्यू रहेगा लागू

भोपाल। सीएम शिवराज ने आज ट्वीट करके जानकारी दी है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रेट तथा एक्टिव केस में निरंतर कमी को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण हेतु लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि देश में समस्त सामाजिक/व्यावसायिक/सांस्कृतिक/राजनीतिक/धार्मिक/मनोरंजन/ खेलकूद आदि तथा मेले के आयोजन पूर्ण क्षमता से हो सकेंगे। समस्त स्कूल, कॉलेज और छात्रावास/हॉस्टल भी पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। विवाह आयोजन/अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

Advertisment

सीएम शिवराज ने क​हा कि ध्यान रखें महामारी का संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है इसलिए रात्रिकालीन कर्फ़्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें।

शिवराज सिंह" शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश कोरोना कोरोना मध्य प्रदेश कोरोना केस एमपी कोरोना गाइडलाइंस" एमपी कोरोना madhya pradesh coronavirus stats madhya pradesh coronavirus news Madhya Pradesh Coronavirus Cases Madhya Pradesh Coronavirus madhya pradesh corona status madhya pradesh corona news today madhya pradesh corona news madhya pradesh corona helpline number madhya pradesh corona guidelines madhya pradesh corona corona Madhya Pradesh corona cases Corona restrictions lifted
Advertisment
चैनल से जुड़ें