Advertisment

Corona Lockdown: राजधानी में Covid-19 नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक इतने लोगों पर लगा जुर्माना, चौंकाने वाले हैं आंकड़े..

Corona Lockdown: राजधानी में Covid-19 नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक इतने लोगों पर लगा जुर्माना, चौंकाने वाले हैं आंकड़े.. Corona Lockdown: Till now so many people have been fined for violating the Covid-19 rules in the capital, you will be surprised to hear the figures ..

author-image
Bansal News
छत्तीसगढ़ में कोरोना स्ट्रेन-2 का बढ़ा खतरा, ब्रिटेन से आए 100 से ज्यादा लोग, 10 के फोन बंद

नई दिल्ली। कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन के लिए 19 अप्रैल से 8 नवंबर के बीच 3.15 लाख से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया, जिनमें से सबसे अधिक मामले मास्क नहीं पहनने से संबंधित थे। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़े के मुताबिक इस दौरान इस तरह के उल्लंघन के लिए 3,15,772 चालान किए गए।

Advertisment

आंकड़े से पता चला है कि 2,79,198 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया गया, इसके बाद 30,379 लोगों पर सामाजिक दूरी के मानदंड का पालन नहीं करने और 3,046 लोगों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान और तंबाकू के सेवन के लिए जुर्माना लगाया गया।आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए 1,685 और बड़ी सार्वजनिक सभाओं के आयोजन के लिए 1,464 चालान किए गए।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर अप्रैल में दिल्ली में लॉकडाउन लगाया गया था। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ प्रक्रिया शुरू की थी और 31 मई से निर्माण और उत्पादन गतिविधियों की अनुमति दी गई थी। बाद के हफ्तों में, बाजारों, मॉल, मेट्रो ट्रेनों, रेस्तरां और बार और कई अन्य गतिविधियों की अनुमति दी गई।

up lockdown Telangana Corona Cases penalty for violating covid lockdown in india penalty one year of lockdown one year of coronavirus lockdown nsw lockdown nepal lockdown police action nationwide lockdown mumbai coronavirus lockdown mp corona lockdown news london lockdown lockdowns lockdown violators lockdown preparation lockdown part 2 day 1 lockdown paavangal lockdown news lockdown nepal lockdown in india due to coronavirus lockdown in india coronavirus lockdown in india lockdown in china lockdown 3 lockdown Indore lockdown india lockdown india coronavirus lockdown go corona covid penalty coronavirus uk lockdown coronavirus lockdowns coronavirus lockdown coronavirus locdown corona virus corona outbreak corona lockdown corona in india corona boris johnson corona bangladesh lockdown bangladesh corona lockdown aadhar penalty
Advertisment
चैनल से जुड़ें