Advertisment

Corona Lockdown: डीडीएमए का राजधानी में लॉकडाउन से इनकार, सख्त पाबंदी पर मंथन

Corona Lockdown: डीडीएमए का राजधानी में लॉकडाउन से इनकार, सख्त पाबंदी पर मंथन Corona Lockdown: DDMA denies lockdown in the capital, brainstorming on strict restrictions

author-image
Bansal News
Corona Lockdown: डीडीएमए का राजधानी में लॉकडाउन से इनकार, सख्त पाबंदी पर मंथन

नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण पर रोक लगाने के लिए लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया। डीडीएमए ने साथ ही रेस्तरां में बैठकर भोजन करने की सुविधा बंद करने और मेट्रो ट्रेन-बसों में सवारियों की संख्या कम करने जैसी अन्य पाबंदी लगाने पर विचार किया।

Advertisment

उप राज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की एक बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि मौजूदा पाबंदियों को कैसे सख्ती से लागू किया जाए ताकि कोरोना वायरस और इसके नए स्वरूप ओमीक्रोन के फैलने पर अंकुश लगाया जा सके। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों को समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी लागू करना चाहिए।

फिलहाल रेस्तरां में 50 फीसदी सीट पर ही बैठकर भोजन करने की अनुमति है, लेकिन मेट्रो ट्रेन-बसों की शत प्रतिशत सीट पर सवारियों को बैठने की अनुमति है। इसके पहले केजरीवाल ने रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तेज गति से फैलने को गंभीर चिंता बताया था। हालांकि, केजरीवाल ने भी लॉकडाउन लगाने की योजना से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि यदि लोग मास्क पहनते हैं, तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

weekend curfew in delhi weekend curfew delhi omicron in delhi Omicron Cases in Delhi lockdown in delhi lockdown again in delhi lockdown is weekend curfew in delhi delhi weekend lockdown delhi weekend curfew time delhi weekend curfew rules delhi weekend curfew news delhi weekend curfew guidelines Delhi weekend curfew delhi omicron cases Delhi News Delhi Lockdown news today Delhi Lockdown news delhi lockdown again delhi lockdown 2022 Delhi Lockdown delhi curfew time delhi covid cases delhi covid DELHI CORONA NEWS Delhi Corona Cases Delhi Corona Case Delhi Corona delhi curfew in delhi Covid cases in Delhi corona lockdown corona in delhi corona cases in delhi corona cases delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें