Advertisment

Corona Virus: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का तांडव, 24 घंटे में कोरोना के 2070 नए मामले, 64 की गई जान

Corona Virus: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का तांडव, 24 घंटे में कोरोना के 2070 नए मामले, 64 की गई जान, Corona is not stopping in the state 2070 new cases of corona in 24 hours

author-image
Shreya Bhatia
Corona Virus: प्रदेश में दिख रहा कोरोना का तांडव, 24 घंटे में कोरोना के 2182 नए मामले, 67 की गई जान

भुवनेश्वर। (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,070 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,49,929 हो गयी जबकि 64 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,925 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये मामलों में 1,195 मामले पृथकवास केन्द्रों से सामने आए जबकि शेष मामले स्थानीय संपर्क के हैं। राज्य के खुर्दा जिले में सर्वाधिक 446 नये मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है।

Advertisment

इसके अलावा कटक में 319, बालासोर में 176, जाजपुर में 136 और पुरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नये मामले सामने आए। राज्य के बारगढ़ जिले में कोविड-19 से सर्वाधिक 10 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद बालासोर में आठ, सुंदरगढ़ में सात, गंजम में छह और कंधमाल और संबलपुर में दो-दो मरीजों की जान गई। ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,742 हो गयी है जबकि अब तक 9,23,209 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण की दर 6.36 प्रतिशत हो गयी है। इस बीच, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद राजधानी में दो अपार्टमेंटों को निरूद्ध क्षेत्र घोषित किया है।

vaccine symptoms of coronavirus state pradesh corona case other cities News in Hindi other cities News other cities Headlines oronaVirus News Update Odisha News odisha government imposes weekend ban Odisha government odisha corona cases night curfew in odisha night curfew News naveen patnaik National News national news hindi news national news national Maharashtra covid 19 Lucknow News in Hindi Latest other cities News Latest India News Updates Jagan Mohan Reddy india news in hindi HPCommonManIssue High Risk Zone of Corona Goa Global Tender Death by CoronaVirus in Agra curfew covid19 COVID-19 Cases Covid Vaccine Covid 19 Live updates covid 19 india covid 19 covid coronavirus world coronavirus updates coronavirus update Coronavirus symptoms coronavirus news coronavirus live update Coronavirus India Updates Coronavirus India Report coronavirus india cases coronavirus india coronavirus in India CoronaVirus in Andhra Pradesh CoronaVirus AGRA Update coronavirus corona virus india corona virus Corona Positive Cases in Agra corona patients in uttar pradesh Corona India corona in uttar pradesh corona in odisha corona in lucknow Corona Cases India corona cases in india corona ban in 10 districts
Advertisment
चैनल से जुड़ें