Advertisment

Cooking Oil Quality Test : 2 मिनट में मक्खन का एक टुकड़ा बताएगा, तेल असली है या नकली! FSSAI ने शेयर किया वीडियो

Cooking Oil Quality Test : 2 मिनट में मक्खन का एक टुकड़ा बताएगा तेल असली है या नकली, FSSAI ने शेयर किया वीडियो cooking-oil-check-a-piece-of-butter-will-tell-whether-the-oil-is-real-or-fake-in-2-minutes-fssai-shared-the-video

author-image
Preeti Dwivedi
Import rate oil: सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन, सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया, जानिए घटाकर कितने किए गए शुल्क?

फोटो सोर्स FSSAI ट्विटर

नई दिल्ली। दिनों—दिन घेरती बीमारियां Cooking Oil Quality Test  लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ने के साथ—साथ बजट भी बिगाड़ रही हैं। इनमें सबसे अधिक प्रभावित करने वाला कारक है तेल। डॉक्टर्स के पास जाने पर सबसे पहले वे आपको तेल बदलने की सलाह देते हैं। आजकल मार्केट में मिलावट का बाजार जोरों पर है। व्यापारियों द्वारा दाल, मावा आदि पदार्थो के साथ—साथ तेल में भी मिलावट करने लगे हैं। इन मिलावटों की पहचान करने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर दो वीडियो शेयर किए हैं। जिनसे हम मिलावट की पहचान आसानी से कर सकते हैं।
आइए आपके साथ शेयर करते हैं ये वीडियो।

Advertisment

https://twitter.com/fssaiindia/status/1435464693443751941

TOCP केमिकल कंपाउंड का करते हैं उपयोग
तेल की क्वालिटी को खराब करने के लिए मुनाफाखोर में इसमें मेटनिल येलो जैसे किसी रंग और tri-ortho-cresyl-phosphate (TOCP) जैसे केमिकल कंपाउंड का इस्तेमाल करते हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानि FSSAI ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो सांझा किए हैं। इसकी सहायता आप तेल की गुणवत्ता को परख सकते हैं। अगर आप भी सिर्फ दो मिनट में तेल की क्वालिटी जांचना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं।

कैसे परखें तेल की क्वालिटी?
तेल में मेटनिल येलो जैसे सिंथेटिक कलर की मिलावट की पहचान करने के लिए आप बड़ा आसान तरीका अपना स​कते हैं। FSSAI के मुताबिक, एक टेस्ट ट्यूब में करीब 1ml तेल डालें। इसके बाद 4ml पानी मिलाकर उसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब दूसरे ट्यूब में इसका 2ml घोल डालें। इसके बाद इसमें 2ml कॉन्सेंट्रेटिड हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं। ऐसा करने पर आप पाएंगे कि शुद्ध तेल की ऊपरी सतह का रंग बिल्कुल नहीं बदलेगा। जबकि यदि मिलावटी तेल होगा तो उसकी ऊपरी सतह का रंग बदल जाएगा। इस तरह शुद्ध और मिलावटी तेल के बीच अंतर आसानी से समझा जा सकता है।

ऐसे पहचानें TOCP वाला मिलावटी तेल
अगर आप TOCP की मिलावट वाले तेल की जांच करना चाहते हैं ता इसके लिए भी FSSAI ने एक अच्छा तरीका बताया है। इसकी सहायता से मिलावटी तेल को जांचने के लिए आपको एक साधारण टेस्ट करना होगा। अलग-अलग ग्लास में करीब 2ml तेल लें। फिर इन दोनों ग्लासेस में मक्खन का एक छोटा टुकड़ा डालें।
अगर तेल शुद्ध है तो मक्खन डालने के बाद इसके रंग में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आएगा। परंतु अगर तेल मिलावटी है तो उसके ऊपरी सतह का रंग बदलकर लाल हो जाएगा। अत: जब भी तेल का उपयोग करें उसके पहले इन साधारण तरीकों से उसकी जांच जरूर कर लें।

Advertisment
unhealthy Cooking oil tri-ortho-cresyl-phosphate TOCP mp news hindi healthy Cooking oil FSSAI Cooking oil test Cooking oil quality test Cooking oil quality check cooking oil bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news bansal health news adulterated oil
Advertisment
चैनल से जुड़ें