Advertisment

Republic Day 2024: देवरी में अंबेडकर चित्र का सम्‍मान नहीं होने से नाराज भीम आर्मी ने किया विवाद

Republic Day 2024: देवरी में आंबेडकर प्रतिमा का सम्‍मान नहीं, भीम आर्मी ने किया विवाद, चार लोगों के खिलाफ नामजद और 8 अन्य पर मामला दर्ज

author-image
Bansal news
Republic Day 2024: देवरी में अंबेडकर चित्र का सम्‍मान नहीं होने से नाराज भीम आर्मी ने किया विवाद

   हाइलाइट

  • देवरी में गणतंत्र पर्व के आयोजन स्‍थल पर नहीं थी अंबेडकर की फोटो
  • भीम आर्मी कार्यकर्ता और जनपद पंचायत कर्मचारी आपस में भिड़े
  • जनपद अध्‍यक्ष प्रतिनिधि ने समर्थकों के साथ घेरा थाना
  • पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद और 8 अन्‍य पर मामला दर्ज
Advertisment

सागर। Republic Day 2024: देवरी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर की फोटो नहीं रखने को लेकर विवाद हो गया।

आयोजकों ने सरस्वती और भारत माता की फोटो के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो नहीं रखी थी। इसको लेकर युवकों ने विवाद किया।

इस दौरान आयोजकों और भीम आर्मी के युवकों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता और जनपद पंचायत कर्मचारी आपस में भिड़ गए।

Advertisment

इस दौरान वरिष्‍ठ अधिकारी और पुलिस ने मामले को शां‍त कराया।

बता दें कि सागर के देवरी के ऐतिहासिक किला मैदान में (Republic Day 2024) गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया।

वहीं शासकीय कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद और 8 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 294, 506, 34, 332, 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

   नगर के प्रमुख कार्यक्रम में हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि नगर का प्रमुख (Republic Day 2024) कार्यक्रम मनाया जा रहा था। तभी अचानक से कुछ लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया और जनपद के एक कर्मचारी के साथ युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी।

Advertisment

इसके साथ ही युवकों और कर्मचारी के बीच झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद कुछ लोग मामला शांत कराने पहुंचे। लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।

लोगों के अनुसार ये युवक भीम आर्मी के बताए जा रहे हैं।

संबंधित खबर:MP Congress News: कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, जानें क्यों सागर के पूर्व सांसद और भोजपुर पूर्व विधायक सहित 150 को दिया नोटिस

[caption id="attachment_296187" align="alignnone" width="654"]publive-image पुलिस थाना देवरी का किया घेराव।[/caption]

Advertisment

   आंबेडकर का नहीं रखा था चित्र

बताया जा रहा है कि नगर के प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ कथित भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। जहां (Republic Day 2024) गणतंत्र दिवस के मुख्‍य आयोजन में भारत माता और सरस्‍वती माता के चित्र रखे हुए थे,

लेकिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र नहीं रखा गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

संबंधित खबर:CM in Sagar: CM मोहन यादव बोले- सागर में बनेगी स्टेट यूनिवर्सिटी, बुंदेलखंड में शुरू होगी उद्योगों की श्रृंखला

Advertisment

   दो घंटे चला नाटकीय घटनाक्रम

इधर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटैरिया ने अपने समर्थकों के साथ थाने का घेराव कर दिया। जहां वह युवको पर मामला दर्ज करने के साथ ही रासुका लगाने की बात पर अड़ गए।

दो घंटे चले इस नाटकीय घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। वहीं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एसडीएम, एसडीओपी वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद माने।

इस दौरान देवरी थाना समेत आसपास के थाना का पुलिस बल थाने के आसपास तैनात कर दिया गया।

Advertisment

वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें