Advertisment

Healthy Mind Tips: दिमाग को स्वस्थ रखने लिए करें इन चीजों का सेवन, मानसिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Healthy Mind Tips: हमारे पूरे बॉडी में दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, और अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ मस्तिसक का होना बहुत आवश्यक है.

author-image
Akarsh Mishra
Healthy Mind Tips: दिमाग को स्वस्थ रखने लिए करें इन चीजों का सेवन, मानसिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Healthy Mind Tips: हमारे पूरे बॉडी में दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, और अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ मस्तिसक का होना बहुत आवश्यक है। मौजूदा समय में तनावपूर्ण जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतें हमारे दिमाग पर बहुत बुरा असर डालती हैं। ऐसे में इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है वरना हमें मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

ऐसे में इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे किन चीजों के सेवन से दिमाग को तेज और स्वस्थ रखा जा सकता है। तो आइए जानते हैं..

व्यायाम

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए जो सबसे जरूरी चीज है वह है व्यायाम। व्यायाम करने से दिमाग में खून के साथ आक्सिजन का फ्लो बढ़ जाता है, जिससे दिमाग एकदम ऐक्टिव रहता है। रोजाना सुबह टहलने, योग करने और  व्यायाम करने से मन शांत रहता है साथ ही मानसिक तनाव से राहत मिलती है।

मछली

दिमाग को स्वस्थ और तेज रखने के लिए मछली का सेवन बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मछली प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। यह आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। इसके अलावा वसायुक्त मछली मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसलिए दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए मछली का सेवन करें।

Advertisment

साबुत अनाज

अगर आप अपने दिमाग को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप साबुत अनाज का सेवन अवश्य करें। साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दिमाग के लिए बहुत जरूरी तत्व हैं। आप अपने खानपान में ब्राउन चावल, जौ, गेहूं,  दलिया और साबुत अनाज जैसी चीजें भी शामिल कर सकते हैं।

अंडे

अंडे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनमें विटामिन-बी6, विटामिन-बी12 और फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं। अंडे का नियमित सेवन मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। आप नाश्ते में अंडे खा सकते हैं.

पर्याप्त नींद और आराम

पर्याप्त नींद और आराम मस्तिष्क को ठीक से विकसित होने में बहुत मदद करता है। रात की अच्छी नींद अगले दिन मस्तिष्क को सक्रिय रखती है। अच्छी नींद लेने से अवसाद की संभावना कम हो जाती है और याददाश्त बेहतर होती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Khajuraho Temples: जटिल मूर्तियों की भव्यता को दर्शाता है ये जगह, एक बार तो सबको जाना चाहिए

Taapsee Pannu Wedding: शादी के सवाल पर जवाब में क्या बोल गई तापसी, सोशल मीडिया से बना ली दूरी

Former CM Oommen Chandy passed away: नहीं रहे पूर्व सीएम ओमान चांडी, दो बार रह दे चुके है मुख्यमंत्री

Advertisment
healthy tips Healthy Mind Tips स्वस्थ दिमाग स्वस्थ मस्तिसक
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें