Advertisment

MP Election 2023: कांग्रेस का 'जम्बो प्लान' जारी, सुरजेवाला, कमलनाथ और दिग्विजय अलग-अलग मोर्चों पर संभालेंगे कमान

मिशन 2023 की कांग्रेस पूरी ताकत से जुटी है। सत्ता की राह देख रही कांग्रेस इस बार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: कांग्रेस का 'जम्बो प्लान' जारी, सुरजेवाला, कमलनाथ और दिग्विजय अलग-अलग मोर्चों पर संभालेंगे कमान

भोपाल। मिशन 2023 की तैयारी में कांग्रेस पूरी ताकत से जुटी है। सत्ता की राह देख रही कांग्रेस इस बार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी ने आने वाले चुनावों को लेकर कार्ययोजना बनाई है। इसके मुताबिक, पूर्व सीएम कमलनाथ चुनाव प्रचार को समय देंगे वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए लगातार उनसे संवाद करेंगे।

Advertisment

रणदीप सुरजेवाला को संगठन की जिम्मेदारी

वहीं कांग्रेस पार्टी के मप्र के चुनाव प्रभारी बनाए गए रणदीप सुरजेवाला को संगठन में रहकर काम करने की जिम्मेदारी मिली है। यानी कि तीनों नेता अब अगल-अलग जगह पर अलग-अलग काम करेंगे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ विधायकों को आसपास की सीटों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता भी मप्र दौरे पर आ सकते हैं । वहीं कांग्रेस पार्टी अपनी पहली सूची भी जल्द ही जारी करनी वाली है।

कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर

आगामी 25 सितंबर को मप्र दौरे पर आ रहे पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर हैं। पीएम भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आज सीएम शिवराज जंबूरी मैदान जाएंगे। यहां पर 11 डोम और पांच पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। बीजेपी का दावार है कि इस महाकुंभ में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:

MP News: भोपाल में सुबह से झमाझम बारिश, तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tripura News: उड़ते विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, सिरफिरे को किया गया गिरफ्तार

Advertisment

Congress Opinion: ओबीसी कोटे और महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, कही ये बात

MP News: भैंस के हमले से घायल ग्रामीण की मृत्यु, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

DUSU Election 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, जानें कब आएगा रिजल्ट?

Advertisment

भोपाल  न्यूज, मप्र न्यूज, मप्र चुनाव 2023, मिशन 2023, कमलनाथ, दिग्विजय, सुरजेवाला, Bhopal News, MP News, MP Election 2023, Mission 2023, Kamal Nath, Digvijay, Surjewala

सुरजेवाला मिशन- 2023 मप्र न्यूज मप्र चुनाव 2023 भोपाल  न्यूज दिग्विजय कमलनाथ Surjewala MP news MP election 2023 Mission 2023 kamal nath digvijay bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें