Advertisment

MP Elections 2023: कांग्रेस के वचनपत्र में धार्मिक तड़का, श्रीलंका में माता सीता का मंदिर बनाने का जिक्र

वहीं श्रीलंका में माता सीता का मंदिर भी बनाने की बात वचन पत्र में कही गई है। साथ ही कहा गया है कि राम सखा निषाद राज केवट की प्रतिमा स्थापित

author-image
Agnesh Parashar
MP Elections 2023: कांग्रेस के वचनपत्र में धार्मिक तड़का, श्रीलंका में माता सीता का मंदिर बनाने का जिक्र

भोपाल। कांग्रेस पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र यानी कि वचन पत्र जारी कर दिया है। वचन पत्र में कांग्रेस ने 101 गारंटियां दी हैं।

Advertisment

महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने की बात की गई है। वहीं बिजली और किसानों पर वजन में घोषणाएं की है।

राम पथ गमन योजना शुरू करने की कही बात

लेकिन एक घोषणा धार्मिक पहलू पर भी की है। इसमें कांग्रेस ने राम पथ गमन योजना को दोबारा शुरू करने की बात कही है।

वहीं श्रीलंका में माता सीता का मंदिर भी बनाने की बात वचन पत्र में कही गई है। साथ ही कहा गया है कि राम सखा निषाद राज केवट की प्रतिमा स्थापित कराएंगे।

Advertisment

बीजेपी ने कसा तंज

वचन पत्र पर बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सिर्फ चुनाव में राम को याद करती है। 'यही कांग्रेस पहले राम का विरोध करती थी।

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार करते हुए कहा है कि हम सुपर हिन्दुत्व की तरफ बढ़ रहे हैं।

वचन पत्र में 225 मुख्य बिंदु

कमलनाथ ने इसे जारी करते हुए कहा इस वचन पत्र में आमजन से जुड़े 59 मुख्य विषयों को शामिल किया गया है।

Advertisment

वचन पत्र में 225 मुख्य बिंदु हैं और 1290 वचन हैं। आगे उन्होंने कहा कि  मुझे कई संगठनों, आम जनता से सुझाव मिले, डाक से भी सुझाव आएं, 9 हजार सुझाव आएं, आम जनता से जुड़े 59 मुद्दों को शामिल किया गया है।

महिलाओं के  लिए किए गए ये वादे

बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता देंगे।

महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रूपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे।

Advertisment

​आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे।

महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे।

​आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे।

आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे।

बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करेंगे, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार होने तक देंगे।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: BJP की अगली सूची में एक साथ जारी होंगे 94 प्रत्याशियों के नाम, आज देर शाम तक जारी हो सकती है लिस्ट

MP Election 2023: आज जारी होगा कांग्रेस का वचन पत्र, ड्यूटी कैंसिल कराने एक हजार आवेदन, एक सप्ताह में आचार संहिता उल्लंघन की 39 शिकायतें

MP Weather Update: आज भी आसमान में रहेगा बादलों का डेरा, आगे कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

SBI Server Down: SBI के UPI से पेमेंट करने में आएगी परेशानी, ये है समस्या का कारण

PF Check balance: हर महीने कंपनी आपके पीएफ खाते में जमा कर रही है पैसे या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

मप्र न्यूज, मप्र चुनाव, मप्र कांग्रेस वचन पत्र, कमलनाथ, राम गमन पथ, MP News, MP Elections, MP Congress Promissory Note, Kamal Nath, Ram Gaman Path,

MP news kamal nath कमलनाथ मप्र न्यूज mp elections मप्र चुनाव MP Congress Promissory Note Ram Gaman Path मप्र कांग्रेस वचन पत्र राम गमन पथ
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें