Advertisment

MP News: कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा आज से शुरु, दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे

इस साल के अंत मप्र विधानसभा के चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। यात्रा की शुरुआत आज से सीधी होगी

author-image
Agnesh Parashar
MP News: कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा आज से शुरु, दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे

भोपाल। इस साल के अंत मप्र विधानसभा के चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी अब आदिवासियों की बाच अपनी पकड़ बनाने के लिए आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा की शुरुआत आज से सीधी जिले हो रही है। यात्रा 20 दिन तक चलेगी।

Advertisment

ट्रायबल मेनिफेस्टो तैयार करेगी कांग्रेस

इस दौरान कांग्रेस पार्टी ट्रायबल मेनिफेस्टो तैयार करेगी। जिसमें आदिवासियों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। यहा यात्रा 17 जिलों से गुजरेगी। बता दें इससे कांग्रेस 36 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी। वहीं यात्रा का समापन विश्व आदिवासी दिवस पर 7 अगस्त को झाबुआ में होगा। समापन कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ भी शामिल होंगे।

राहुल और सोनिया गांधी की फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग

विपक्षी एकता की मीटिंग कर लौट रहे राहुल और सोनिया गांधी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल में कराई गई। फ्लाइट से राहुल और सोनिया बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान दोनों नेताओं को करीब डेढ़ घंटा भोपाल एयरपोर्ट पर रूकना पड़ा।

मप्र के नेताओं ने की मुलाकात

इस खबर की जानकारी लगते ही राज्य के लोग नेता सोनिया और राहुल गांधी से मिलने भापोल एयरपोर्ट पहुंच गए। इनमें विधायक कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, पीसी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, शोभा ओझा शामिल थे। इन नेताओं ने राहुल और सोनिया से मुलाकात की। दोनों नेता भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट से करीब 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Advertisment

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का ग्वालियर दौरा आज

पूर्व सीएम दिग्गविजय सिंह आज ग्वालियर दौरे  पर रहेंगे। इस दौरान वह ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक ग्वालियर शहर और ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होगी। बैठक में प्रियंका गांधी की आगामी जनसभा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की जाएगी। बता दें की 21 जुलाई को प्रिंयका गांधी ग्वालियर दौरे पर आएंगी। यहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें:

Gajraj Rao to Kiara Advani: ससुर गजराज ने बहू कियारा को भेजा वीडियो संदेश, बताया सुपरवुमन

Cm Himanta Biswa: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बदला ट्वीटर बायो, ट्विटर बायो में INDIA बदलकर किया BHARAT

Advertisment

Weather Update Today: NCR समेत कई राज्यों दिल्लीमें जमकर होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Soap Use: क्या आपके घर में भी एक साबुन से नहाता है पूरा परिवार, जानें कैसे संक्रमण का बढ़ता है खतरा

Cheap Travel Trip: नेपाल और थाईलैंड की ट्रिप सस्तें बजट में, आप भी लें फॉरेन का मजा

Advertisment

राहुल गांधी मप्र न्यूज मप्र चुनाव 2023 भोपाल न्यूज़ आदिवासी स्वाभिमान यात्रा rahul gandhi MP news MP election 2023 bhopal news Adivasi Swabhiman Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें