Advertisment

कृषि बिल के खिलाफ किसानों का 'हल्लाबोल', कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपथ पर ट्रैक्टर में लगाई आग

author-image
Pooja Singh
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का 'हल्लाबोल', कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपथ पर ट्रैक्टर में लगाई आग

नई दिल्ली, (आईएएनएस): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर करने और उन्हें कानून बनाने के एक दिन बाद, पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उच्च सुरक्षा वाले इंडिया गेट इलाके में एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर अपना विरोध जताया। क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर सुबह लगभग 7.15 बजे विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब युवा कांग्रेस के लगभग 10-15 कार्यकर्ता एक ट्रक से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने ट्रक से एक ट्रैक्टर को उतारा और उसमें आग लगा दी।

Advertisment

https://twitter.com/IYC/status/1310435379078737920

आईवाईसी ने एक ट्वीट में भगत सिंह की कही बात को उद्धृत करते हुए कहा, "अगर बहरों को सुनाना है, तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए : भगत सिंह।"

https://twitter.com/IYC/status/1310478770541920256

ट्वीट में कहा गया, "शहीद भगत सिंह की स्मृति के सम्मान में, पंजाब युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर को जलाकर किसानों के प्रति भाजपा सरकार के उदासीन रवैये का विरोध किया। सोते हुए सरकार को जगाओ। इंकलाब जिंदाबाद।"

इसने इस घटना का एक वीडियो भी अटैच किया। घटना को राष्ट्रपति भवन से कुछ मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Advertisment

दिल्ली भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख नीलकांत बख्शी ने कहा कि वह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर लाकर हिंसा फैलाने के लिए उसमें आग लगा दी। बख्शी ने कहा, "वे देश में दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं और मैं इस साजिश को रोकने के लिए एफआईआर दर्ज कराऊंगा।"

Advertisment
चैनल से जुड़ें