Advertisment

Bharat Jodo Yatra First anniversary: देश के हर जिले में निकाली जाएगी यात्रा, 7 सितंबर को है पहली एनिवर्सरी

कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के जहां पर 1 साल हो गए है वहीं पर आने वाले 7 सितंबर को पहली वर्षगांठ को मनाया जाएगा।

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra First anniversary: देश के हर जिले में निकाली जाएगी यात्रा, 7 सितंबर को है पहली एनिवर्सरी

नई दिल्ली। Bharat Jodo Yatra First anniversary कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के जहां पर 1 साल हो गए है वहीं पर आने वाले 7 सितंबर को पहली वर्षगांठ को मनाया जाएगा। इसे लेकर ही कांग्रेस ने देश के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसके लिए कई जगहों पर आयोजन करने की योजना बनाई है।

Advertisment

जाने कब शुरू थी यात्रा

आपको बताते चलें, पिछले साल 7 सितंबर 2022 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किमी लंबी इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था।

यहां पर यात्रा के दौरान नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर की यात्रा करेगें।यात्रा के दौरान मशहूर हस्तियों, लेखकों, सैन्य दिग्गजों की भागीदारी भी रही। इनमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (रिटायर्ड) एल रामदास और पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन, पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम भी शामिल थे।

Advertisment

हुल के साथ यात्रा में विपक्ष के नेता भी शामिल हुए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती, शिव सेना के आदित्य ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय राउत और NCP की सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेता भी मार्च के दौरान कहीं-कहीं राहुल के साथ चले थे।

वर्षगांठ को लेकर जल्द तैयारियां होगी पूरी

आपको बताते चलें, वर्षगांठ के मौके पर यात्रा कितनी लंबी होगी, इसकी रूपरेखा और अन्य जानकारी जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटियों को भेजी जाएगी। वहीं पर इस दिन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस काफी तैयारियां कर रही है।

rahul gandhi Congress Bharat Jodo Yatra First anniversary:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें