Advertisment

Congress Vijay Diwas: कांग्रेस ने किसानों को दी खुशखबरी ! 19 नवंबर को मनेगा विजय दिवस

author-image
Bansal News
Congress Vijay Diwas: कांग्रेस ने किसानों को दी खुशखबरी ! 19 नवंबर को मनेगा विजय दिवस

चंडीगढ़।  Congress Vijay Diwas कांग्रेस की पंजाब इकाई ने बृहस्पतिवार को उन किसानों को अपना समर्थन देने की घोषणा की जिन्होंने केंद्र द्वारा तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को ‘विजय दिवस’ कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।

Advertisment

इससे पहले, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली में कहा था कि वह 19 नवंबर को ‘फतेह दिवस’ या ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाएगा क्योंकि केंद्र सरकार ने पिछले साल उसी दिन कृषि कानूनों को निरस्त करने का आदेश दिया था। कांग्रेस ने कहा कि ‘विजय दिवस’ के साथ-साथ, किसानों को इसे ‘‘विश्वासघात दिवस’’ के रूप में भी मनाना चाहिए क्योंकि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने उन्हें ‘‘धोखा’’ दिया और धरना बंद किए जाने से पहले की गई सभी प्रतिबद्धताओं से ‘‘पूरी तरह से मुकर गई।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक बयान में कहा, ‘‘जहां 19 नवंबर को हमेशा जीत के दिन के रूप में याद किया जाएगा, दुख की बात है कि यह विश्वासघात का दिन भी बन गया, क्योंकि भाजपा नीत सरकार ने किसानों को पूरी तरह से धोखा दिया है।’’

vijay diwas status vijay diwas kargil vijay diwas adhiveshan 2020 vijay diwas adhiveshan Vijay Diwas 2021 Vijay Diwas Rajasthan Congress news18 on vijay diwas adhiveshan kisan vijay diwas kisan vijay divas Kargil Vijay Diwas congress vs bjp on vijay diwas congress vijay diwas Congress Protest Congress party congress news congress kisan vijay diwas Congress BJP Vs Congress 26 july kargil vijay diwas 21 years of kargil vijay diwas 1971 vijay diwas
Advertisment
चैनल से जुड़ें