Advertisment

फर्जी टूल किट मामले में कांग्रेस ने डॉ.रमन सिंह को बताया 'घोटाला किंग'

फर्जी टूल किट मामले में कांग्रेस ने डॉ.रमन सिंह को बताया 'घोटाला किंग'

author-image
News Bansal
फर्जी टूल किट मामले में कांग्रेस ने डॉ.रमन सिंह को बताया 'घोटाला किंग'

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फर्जी टूलकिट मामला लगातार गर्माता जा रहा है। इसे लेकर जमकर सियासत हो रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर रमन सिंह को घोटाला किंग बताया है। साथ ही रमन सिंह के परिवार पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट किया है की प्रदेश का लुटेरा आज दूसरों को चोर बोल रहा हैं।

Advertisment

आपको बता दें कि कल इसी मामले में पहली FIR रायपुर में रमन सिंह पर दर्ज की गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने यह केस NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया है। वहीं, भाजपा नेताओं ने चुनौती देते हुए कहा कि टूलकिट को उन लोगों ने भी साझा किया था। कांग्रेस सरकार में दम है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए।

मोहन मरकाम ने कहा- ऐसे लोगों की होनी चाहिए गिरफ्तारी

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि फर्जी टूलकिट मामले में भाजपा और उसके नेताओं का षड्यंत्रकारी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने बेनकाब हुआ है। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए, ताकि लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए साजिश रचने वाली शक्तियों का हौंसला टूट सके।

Advertisment
चैनल से जुड़ें