Advertisment

Nagriya Nikay Chunav 2021: कांग्रेस ने मुस्लिम नेताओं को खिलाई कुरान की कसम, वीडियो वायरल, मचा बवाल

Nagriya Nikay Chunav 2021: कांग्रेस ने मुस्लिम नेताओं को खिलाई कुरान की कसम, वीडियो वायरल, मचा बवाल congress-swears-quran-to-muslim-leaders-video-goes-viral-ruckus

author-image
Bansal News
ग्वालियर: मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद, पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा

इंदौर। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों (Nagriya Nikay Chunav 2021) की हलचल तेज हो गई है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता जमकर जोर लगाने में जुट गए हैं। कांग्रेस तो अपने मुस्लिम नेताओं को कुरान तक की कसम खिलवाने में पीछे नहीं है। इंदौर में कांग्रेसियों द्वारा पार्षद उम्मीदवारों को कुरान की कसम खिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर मुस्लिम समाज के लोग इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं भाजपा के नेता भी इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद इंदौर में काफी बवाल मचा है।

Advertisment

क्या है पूरा मामला
दरअसल मामला शहर के चंदन नगर इलाके का है। यहां सोमवार को एक कांग्रेसी जलसा आयोजित किया गया था। इस जलसे में सभी पार्षद प्रत्याशी उम्मीदवार शामिल हुए थे। साथ ही शहर के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल भी मौजूद थे। बाकलीवाल ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कुरान की कसम खाइए, जिसे टिकट मिलेगा सब उसकी मदद करेगा। साथ ही सभी लोग मिलकर महापौर पद के उम्मीदवार संजय शुक्ला को भी वोट दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि गद्दारी न करने का भी आश्वासन दीजिए। वहां मौजूद कुछ मुस्लिम नेताओं ने उस समय तो कसम खा ली और जमकर तालियां भी बजाईं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ मुस्लिम रहनुमाओं ने इस पर आपत्ति जताई है।

बाकलीवाल ने दी सफाई
विनय बाकलीवाल ने अपने भाषण के दौरान जोश में तो कसम खिलवा दी। कार्यक्रम के बाद बाकलीवाल को कई लोगों ने फोन कर नाराजगी जताई है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद बाकलीवाल की कई लोगों ने आलोचना भी की है। वहीं बाकलीवाल का कहना है कि पार्टी को बदनाम करने के लिए वीडियो को काट-छांटकर पेश किया जा रहा है। इसलिए इसकी मैं घोर निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच करे। इस वीडियो के बाद बयानबाजी का सिलसिला जारी है। भाजपा ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को पक्का यकीन है कि उनके ही नेता उन्हें धोखा देने वाले हैं, इसलिए कुरान की कसम खिला रहे हैं।

vinay bakaliwal quran swear quran party parshad pratyashi mp congress mahapaur kasam indore Congress CG Breaking News Breaking News bjp Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें