Advertisment

कांग्रेस ने कृषि क्षेत्र में बिचौलियों की समर्थक :उप्र के मंत्री

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मथुरा, नौ जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को यहां आरोप लगाया कि कांग्रेस केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है क्योंकि वह नहीं चाहती कि फसलों की खरीद में शामिल बिचौलियों का अस्तित्व खत्म हो जाए।

Advertisment

उन्होंने दावा किया कि कृषि कानूनों ने किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार किया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ कांग्रेस ने सत्ता में रहने के दौरान किसानों का कभी भला नहीं किया और अब विपक्ष में रहकर भी उनका (किसानों का) अहित कर रही है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘ किसानों को इस बारे में गुमराह करने की कोशिश की जा रही है कि बडे़ उद्योगपति किसानों की जमीन हड़प लेंगे।’’

Advertisment

कोविड-19 के टीके पर उन्होंने कहा, ‘जो लोग कोरोना वैक्सीन की क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं, वे मुगलिया मानसिकता के शिकार हैं। वे अभी भी गुलामी की सोच से बाहर नहीं निकल पाए हैं।’’

भाषा सं

सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें