Advertisment

छग पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

author-image
Bansal News
छग पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम

रायपुर/जगदलपुर से रजत वाजपेयी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। यहां से वे जगदलपुर के लिए रवाना हुईं, जहां शुक्रवार को वे संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगी। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कुमारी शैलजा के स्वागत के लिए कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Advertisment

विमानतल पर मीडिया से की चर्चा

कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने रायपुर से यहां पहुंचीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा ने विमानतल पर मीडिया से चर्चा करते कहा कि भाजपा की राजनीति अलग तरह से होती है। हम काम करते हैं, वे झूठ फैलाते हैं। लोगों की सेवा करने की बजाए भाजपाई झूट फैलाते हैं।

जिनके लिए कार्य किया, उनके चेहरों पर खुशी

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच के साथ खड़े रहकर लोगों का साथ दिया है। आदिवासी हों या कोई और, सभी के लिए काम किया। भरोसे का सम्मेलन इसका उदाहरण है। जिनके लिए कार्य किया, उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही थी।

कांग्रेस की पूरी तैयारी

कुमारी शैलजा ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है। कांग्रेस की पूरी तैयारी है। संगठन के लोग जमीन पर उतरकर काम कर रहे हैं, ताकि फिर से सरकार बनाई जा सके। राज्य सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे लोगों का भरोसा उत्पन्न हुआ है।

Advertisment

इसलिए हिमाचल और कर्नाटक में जीत मिली

कांग्रेस संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है। इसी आधार पर पिछला चुनाव जीता था। केंद्रीय नेतृत्व की नजर भी रहती है। इसलिए हिमाचल और कर्नाटक में जीत मिली।

यहां बता दें कि कुमारी शैलजा शुक्रवार को 2 जून की सुबह धरमपुरा स्थित कृष्णा गार्डन में होने वाले कांग्रेस के सम्मेलन में शामिल होंगी। इससे पहले वे सर्किट हाऊस में प्रदेश के सभी कांग्रेसियों से मुलाकात करेंगी।

यह भी पढ़ें-

देश-विदेश की मंडलियों ने किया मार्च पास्ट, कुछ इस तरह हुआ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 का शुभारंभ

Advertisment

गाउट के लक्षण, कारण और प्राकृतिक उपचार

2 June Ka Rashifal: मीन राशि को धन प्राप्ति में आएंगी बाधाएं, इनके लिए खास होगा शुक्रवार का दिन

Union Minister Nitin Gadkari: एक बार फिर भाजपा करेगी जीत दर्ज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दावा

selja kumari Kumari selja jagdalpur congress state in charge Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें