Advertisment

Priyanka Gandhi : राज्यसभा से संसद जांएगी प्रियंका गांधी!

Priyanka Gandhi : राज्यसभा से संसद जांएगी प्रियंका गांधी! congress sending priyanka gandhi to rajya sabha vkj

author-image
deepak
Priyanka Gandhi : राज्यसभा से संसद जांएगी प्रियंका गांधी!

Priyanka Gandhi : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के सामने आए एग्जिट पोल के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। पार्टी प्रियंका को राज्य सभा के जरिए संसद तक भेजने पर विचार कर रही हैं। खबरों के अनुसार कांग्रेस के एक दल का कहना है कि यूपी के बाद प्रियंका गांधी को उनके अभियान को लेकर अन्य राज्यों में भेजना चाहिए, ताकि सड़क से संसद तक मोदी सरकार को घेरा जा सके।

Advertisment

इससे पहले कांग्रेस प्रियंका को तब राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही थी, जब अहमद पटेल जिंदा थे और उस दौरान छत्तीसगढ़ में 2 राज्यसभा की सीटें खाली थी। लेकिन बीजेपी द्वारा भाई-भतीजावाद के चलते इसे टाल दिया गया था। लेकिन यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी पार्टी की ओर से मुख्य प्रचारक के तौर पर उभर कर सामने आई है। प्रियंका गांधी के समर्थकों का मानना है कि यही समय उन्हें सदन भेजने का सही समय है।

सूत्रों का कहना है कि अगर पंजाब में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा तो पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में राज्यसभा की सीटें खाली होने वाली है। पार्टी इन्ही सीटों में से किसी एक सीट से प्रियंका को राज्यसभा भेज सकती है। वही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल प्रियंका को एक राज्य सभा सीट देेने पर विचार कर रहे है। इससे पहले प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

Advertisment
चैनल से जुड़ें