Advertisment

Congress Social Media Campaign: कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में चलाया सोशल मीडिया अभियान

Congress Social Media Campaign: कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में चलाया सोशल मीडिया अभियान

author-image
Bhasha
Congress Social Media Campaign: कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में चलाया सोशल मीडिया अभियान

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान (Congress Social Media Campaign) चलाया जिसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लोगों से किसान आंदोलन के पक्ष में आवाज बुलंद करने की अपील की।

Advertisment

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ‘किसान के लिए भारत बोले’ अभियान के तहत वीडियो जारी कर कहा, ‘‘शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों।’’

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1347398642622058496

कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) ने कहा, ‘‘इस कंपकपाती ठंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप में किसान 42 दिनों से दिल्ली के निकट आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही। इस सरकार के लिये लोकतंत्र के अंदर जनता की आवाज का कोई मूल्य नहीं है।’’

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत अपनी बात रखी और लोगों से किसानों के साथ खड़े होने की अपील की।

Advertisment

गौरतलब है कि किसान संगठनों के बीच शुक्रवार को नए दौर की बातचीत हो रही है। किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कृषि कानूनों (Agriculture Law) को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाए। अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान दिल्ली के निकट पिछले करीब 40 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकार का कहना है कि ये कानून कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) में बड़े सुधार के कदम हैं और इनसे खेती से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी तथा किसान अपनी उपज देश में कहीं भी बेच सकते हैं।

rahul gandhi political news indian national congress india news inc Harish Rawat Farmer Protest Congress Social Media Campaign Congress party Congress Breaking News Bansal News MP CG Bansal News agriculture laws
Advertisment
चैनल से जुड़ें