Advertisment

Gwalior News: ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, चलाईं वाटर कैनन

Gwalior News: ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, चलाईं वाटर कैननCongress-protests-in-Gwalior-police-resorted-to-niece-sticks-fired-water-canon

author-image
Bansal News
Gwalior News: ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, चलाईं वाटर कैनन

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी हंगामा देखने को मिला। यहां कांग्रेसियों ने शहर की जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने बेकाबू होती भीड़ पर लाठियां बरसाईं। पुलिस को भीड़ काबू करने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर निगम का घेराव कर रैली निकाली।

Advertisment

कांग्रेसियों ने अपनी रैली में सफाई कर्मियों की सैलरी, शहर में फैली गंदगी, गंदे पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर रैली निकाली। वहीं मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नगर निगम का घेराव करने से रोका। इस बीच पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। साथ ही पुलिस को वॉटर कैनन का भी सहारा लेना पड़ा।

रश्मि पवार शर्मा के नेतृत्व में निकाली रैली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य सीनियर कांग्रेस लीडर रश्मि पवार शर्मा के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई। इस रैली में शहर के सैकड़ों का कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। यह रैली बालभवन से शुरू की गई। पुलिस ने भी भीड़ को काबू करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। जैसे ही कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के पास पहुंचे तो पुलिस ने माइक से बैरिकेट्स पार न करने की चेतावनी दी।

इसके बाद भी कार्यकर्ता बैरिकेट्स पर चढ़ गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन छोड़ी और हल्का लाठीचार्ज भी किया। पानी की बौझारों के आते ही वहां भगदड़ मच गई। रश्मि शर्मा ने इसे भाजपा के इशारों पर की गई कार्रवाई बताया है।

Advertisment
Bansal Group Bansal News CG Breaking News bansal bhopal news bansal mp news Bansal News Live Tv bansal mp today news bansal mp Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Nagar Nigam mp congress Gwalior congress karyakarta police action pradarshan Bnsal News lathi charge pilitical parties water canon
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें