Advertisment

Latest Updates: रीवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, CG में बस्तर दशहरा का शुभारंभ

Latest Updates 12 August: रीवा में कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ में बस्तर दशहरा की शुरुआत होगी।

author-image
Rahul Garhwal
Congress protest Rewa UP Vidhansabha Monsoon Session Bastar Dussehra cg Youth Day 12 august hindi news

Latest Updates 12 August: 12 अगस्त मंगलवार को देश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

रीवा में कांग्रेस का प्रदर्शन

jitu patwari rewa

मध्यप्रदेश कांग्रेस 12 अगस्त को रीवा में वोट सत्याग्रह करेगी। पूरे प्रदेश में पखवाड़ा चलाया जाएगा। PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस MP में वोट सत्याग्रह करेगी। सरकार के खिलाफ पुतले जलाए जाएंगे।

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन

up vidhan sabha

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 12 अगस्त को मानसून सत्र का दूसरा दिन रहेगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। पहले दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रदेश में पारषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर गहमागहमी का माहौल बन गया।

छत्तीसगढ़ में बस्तर दशहरा का शुभारंभ

bastar cg

बस्तर दशहरा की शुरुआत 12 अगस्त से होगी। ये दशहरा 75 दिनों तक चलेगा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में मनाया जाने वाला ये उत्सव देवी दंतेश्वरी की आराधना और जनजातीय परंपराओं से जुड़ा है। इसे दुनिया का सबसे लंबा दशहरा माना जाता है।

Advertisment

कानपुर में हर घर तिरंगा अभियान

कानपुर में हर घर तिरंगा अभियान जारी है। 12 अगस्त तक आयोजित अभियान में तिरंगा मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

tiranga

हर घर तिरंगा अभियान

मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। स्वच्छता और स्वदेशी भाव के साथ आजादी का उत्सव की तैयारी हो रही हैं।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में झंडा वंदन करेंगे सीएम मोहन यादव, जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

Independence Day: मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। शासन ने सूची जारी की है कि कौन मंत्री कहां पर तिरंगा फहराएगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 अगस्त को भोपाल में तिरंगा फहराएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Youth Day Bastar Dussehra Congress protest Rewa UP Vidhansabha Monsoon Session Kanpur har ghar tiranga abhiyan Tiranga Yatra third phase in MP 12 august ko kya hoga
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें