Advertisment

Mallikarjun Kharge's Birthday: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेता ने दी बधाई

Mallikarjun Kharge's Birthday: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज (21 जुलाई) 81वां जन्मदिन है। पीएम मोदी ने उनको ट्वीट कर बधाई दी।

author-image
Bansal news
Mallikarjun Kharge On Inflation: खरगे ने महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना, पढ़ें विस्तार से

Mallikarjun Kharge's Birthday: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज (21 जुलाई) 81वां जन्मदिन है। 21 जुलाई 1942 को कर्नाटक में जन्मे खरगे देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गैर-गांधी परिवार के अध्यक्ष हैं।

Advertisment

उनका अभी तक राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। उनके जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने उनको ट्वीट कर बधाई दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं आपके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं। पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार और मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Advertisment

प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर दी बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर खरगे को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष शुभकामनाएं, आप सदैव स्वस्थ्य रहें और आपके जीवन में पर्याप्त खुशियां आएं।

इसके बाद उन्होंने लिखा कि आपकी बुद्धिमत्ता और अनुभव देशभर के सभी कांग्रेसियों और महिलाओं के लिए शक्ति का स्रोत है। इसके अलावा लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट करके कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई दी है।

लोकसभा स्पीकर ने लिखा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Advertisment

उन्होंने कहा, ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कृपा बनाए रखें। गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खरगे देश  के वयोवृद्ध नेताओं में से एक हैं। वह 1999 में केंद्र की राजनीति में आए और इससे पहले सन् 1972 में वह पहली बार विधानसभा में चुने गए थे।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1682220227659022336?s=20

राहुल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी ।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

Advertisment

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1682234446643068930?s=20

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, 'सामाजिक सुरक्षा व न्याय की सशक्त आवाज कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपके समस्त संकल्पों को सिद्धि प्रदान करें। आपके स्वस्थ, सुखी व चिरायु

जीवन की कामना करता हूं।'

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1682249434388914176?s=20

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान प्रशासनिक बेड़े में फिर हुआ बदलाव, 14 आरएएस अधिकारियों के तबादले

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में झड़प, तीन गिरफ्तार

Advertisment

Sleep in Monsoon: आखिर मॉनसून के दिनों में क्यों आती है इतनी नींद, जानिए इनके क्या है कारण

Gwalior News: बागी मलखान सिंह आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता!

PM Modi MP Visit: दिग्गजों का मिशन मध्यप्रदेश, पीएम मोदी समेत फिर मप्र दौरे पर आएंगे ये बीजेपी नेता

Advertisment

Congress Mallikarjun Kharge congress president mallikarjun kharge
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें