Advertisment

कांग्रेस के एक और अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा!

कांग्रेस के एक और अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा! Congress President Ganesh Godiyal resigns after losing Uttarakhand assembly elections vkj

author-image
deepak
कांग्रेस के एक और अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा!

दिल्ली : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने पांचों राज्यों के पार्टी अध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस्तीफा मांगा था। सोनिया गांधी के आदेश के बाद उत्तराखंड पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू, गोवा से गिरीश चोडानकर और मणिपुर से एन लोकेन सिंह से इस्तीफा मांगा गया है। सुरजेवाला ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा है, ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा सके।

Advertisment

गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

पार्टी के आदेश के बाद उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतीक्षा पर रुका था।’

कांग्रेस को मिली करारी हार

आपकों बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 70 सीटों में से 19 सीटों पर जीत मिली है। जबकि बीजेपी को 47 सीटें मिली है। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी चुनाव हार गए। तो वही पंजाब में कांगेस को 18 सीटें मिलीं और पार्टी अध्यक्षस सिद्धू भी चुनाव हार गए। इसके अलावा यूपी में अपनी पूरी ताकत लगाने के बावजूद कांग्रेस 02 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। पांचों राज्यों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के अध्यक्षों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें