Advertisment

Congress President Election: आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग

author-image
Preeti Dwivedi
Congress President Election: आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग

भोपाल। देश में एक बार फिर Congress President Election: चुनावी माहौल गर्माने वाला है। mp breaking news जी हां आज यानि 17 अक्टूबर को देश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग होने जा रही है। आपको बता दें चुनाव में प्रदेश के 502 पार्टी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी जो शाम 4 बजे तक होगी।

Advertisment

मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारियों की निगरानी में मतदान शुरू होगा। आपको बता दें पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मद्वार दो दिग्गज नेताओं में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर प्रत्याशी हैं। जो हाल ही में मध्यप्रदेश आए थे। वोटिंग के लिए यहां तीन सेंटर बनाए गए हैं। जहां मतदान किया जाएगा।

ये होंगे अभिकर्ता —
आपको बता दें चुनाव के लिए चार—चार अभिकर्ता बनाए गए हैं। जिसमें दोनों उम्मीद्वारों द्वारा अभिकर्ताओं का चयन करने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री जेपी धनोपिया, महेन्द्र सिंह चौहान और अजय चौरड़िया को अभिकर्ता बनाया है। तो वहीं अगर शशि थरूर की बात करें तो यहां अभिकर्ता के रूप में प्रदेश सचिव अर्जुन शर्मा, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, संतोष परिहार और भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह को चुना गया है। इसमें होने वाले मतदान के लिए प्रदेश प्रतिनिधियों को केंद्रों का आवंटन भी कर दिया गया है।

तैयारियां पूरी —
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव की तैयारियां पूरी कर प्रतिनिधियों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे दी गई है। मतदान कर्ताओं को फोटो परिचय पत्र लेकर मतदान के लिए आना होगा।

Advertisment
sonia gandhi Shashi Tharoor rahul gandhi Priyanka Gandhi" manmohan singh Mallikarjun Kharge CWC Congress President Election
Advertisment
चैनल से जुड़ें