Advertisment

Jabalpur Congress: प्रियंका गांधी के महाकौशल दौरे के जरिए 2018 का इतिहास फिर दोहराने की तैयारी

प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर कांग्रेस का रोड मैप तैयार हो चुका है। प्रियंका गांधी 12 जून को महाकौशल दौरे पर रहेंगी।

author-image
Bansal News
Jabalpur Congress: प्रियंका गांधी के महाकौशल दौरे के जरिए 2018 का इतिहास फिर दोहराने की तैयारी

भोपाल। प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर कांग्रेस का रोड मैप तैयार हो चुका है। प्रियंका गांधी 12 जून को महाकौशल दौरे पर रहेंगी और करीब करीब 4 घंटे जबलपुर में रुकेंगी। दरअसल, कहीं न कहीं प्रियंका गांधी की दौरे से महाकौशल में कांग्रेस की 2018 को दोहराने की कोशिश कर रही है। तब यहां 38 में से 24 सीट कांग्रेस ने जीती थीं।

Advertisment

मां नर्मदा की पूजा से दौरे की शुरूआत

इसके साथ ही माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के MP दौरे में हिंदुत्व का रंग भी दिखाई देने वाला है। यहां मां नर्मदा की पूजा कर वे अपने दौरे की शुरूआत करेंगी। यहां भेड़ाघाट पर कांग्रेस नेताओं के साथ विशेष पूजा करेंगी। इसके बाद संस्कारधानी जबलपुर तक होगा रोड शो किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MP BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर साधा निशाना

महाकौशल में मिली थी बढ़त

यहां बता दें कि बीते 2018 के चुनाव में कांग्रेस को महाकौशल में बड़ी बढ़त मिली थी। 38 विधानसभा में कांग्रेस के लिए 24 और बीजेपी के लिए 13 सीट मिली थीं। कांग्रेस ने इस इलाके की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसी प्रदर्शन के लिए कांग्रस 2023 के चुनाव में भी दोहराना चाहती है।

Advertisment

यात्रा में हिन्दुत्व का तड़का

जबलपुर दौरे पर प्रियंका गांधी मां नर्मदा का आशीर्वाद भी लेंगी। यहां वे विशोष पूजा कर अपने दौरे की शुरुआत करने वाली हैं। सबसे पहले भेड़ाघाट कांग्रेस नेताओं के साथ पूजा करेंगी। फिर एक रोड शो जबलपुर शहर के बीचों-बीच से निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें- परनाना ने 4 साल के मासूम को दी दर्दनाक मौत, 65 साल की मां ने 40 साल के बेटे की हंसिए से गोदकर की हत्या

दो किलोमीटर लंबा रोड शो

कांग्रेस नेताओं की कोशिश है कि इस रोड शो के जरिए शहर की हर एक विधानसभा के लिए टच कर लिया जाए। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी दो किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद एक जनसभा के लिए भी संबोधित करेंगी। इस दौरान करीब 4 घंटे का समय वे जबलपुर में बिताने वाली हैं। इस बीच वे कांग्रेस के लिए 2023 चुनाव की नींव मजबूत करेंगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- हवाई जहाज से प्रयागराज तीर्थ यात्रा कर भोपाल लौटे यात्री, कही यह बात

Congress Priyanka Gandhi" jabalpur preparations tour Mahakaushal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें