Advertisment

Congress Pradarshan: ईंधन,अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Congress Pradarshan: ईंधन,अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

author-image
Bansal News
Congress Pradarshan: ईंधन,अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (भाषा) ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों Congress Pradarshan को रोकने में भाजपा नीत सरकार की कथित विफलता को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को असम में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisment

असम प्रदेश कांग्रेस समिति के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर और तख्तियां लिए नारेबाजी की। उन्होंने तामूलपुर, मरियानी, थौरा, गोसाईगांव और भबानीपुर निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा पूरे राज्य में प्रदर्शन किया, क्योंकि इन सभी जगह 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।

पार्टी के सदस्यों ने पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस के सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को रोकने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में कथित तौर पर विफल रही भाजपा की आलोचना की।

Congress Bansal News national news AICC national news hindi Assam Congress Assam samachar congress pradarshan Assam Congress News Assam Samachar Hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें