Advertisment

Delhi News: कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इस पद पर किया नियुक्त

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें छात्र इकाई एनएसयूआई का प्रभारी बनाया है।

author-image
Bansal news
Delhi News: कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इस पद पर किया नियुक्त

दिल्ली। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें छात्र इकाई एनएसयूआई का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस जॉइन करने के बाद पार्टी में कन्हैया कुमार को पहली बार जिम्मेदारी मिली है।

Advertisment

राष्ट्रीय छात्र संघ का बनाया प्रभारी

गुरुवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ का प्रभारी नियुक्त किया है।

जेएनयू में छात्र संघ के थे अध्यक्ष

मालूम हो कि कन्हैया के छात्रों से साथ काम करने का लंबा अनुभव है। जिसके चलते ही पार्टी ने ये फैसला लिया है। बता दें कि, जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में आ गए थे। जेएनयू में कन्हैया ने छात्र संघ का चुनाव लड़ा और जीतकर अध्यक्ष भी बने थे।

सितंबर 2021 में जॉईन की थी कांग्रेस

कन्हैया कुमार सितंबर 2021 ने कांग्रेस पार्टी जॉईन की थी। इसके पहले साल 2016 में को जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से लगे देशद्रोही नारों के मामले में जिन तीन छात्रों को आरोपी बनाया गया था। उनमें एक नाम कन्हैया कुमार का भी था। इस मामले के बाद से ही कन्हैया कुमार को एक नई पहचान मिली थी।

Advertisment

NSUI in-charge Kanhaiya Kumar Kanhaiya Kumar Delhi News Congress party
Advertisment
चैनल से जुड़ें