Advertisment

Congress: प्रदेश में अब महिला कांग्रेस भी करेगी गौ-संरक्षण, शुरू किया यह खास अभियान

Congress: प्रदेश में अब महिला कांग्रेस भी करेगी गौ-संरक्षण, शुरू किया यह खास अभियान congress-now-womens-congress-will-also-do-cow-protection-in-the-state-started-this-special-campaign

author-image
Bansal News
Congress: प्रदेश में अब महिला कांग्रेस भी करेगी गौ-संरक्षण, शुरू किया यह खास अभियान

इंदौर। प्रदेश में अब कांग्रेस ने महिला विंग को मैदान में उतार दिया है। हाल ही में महिलाओं को सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की ट्रेनिंग दी गई थी। अब प्रदेश में उपचुनावों से पहले महिला कांग्रेस की सक्रियता तेज हो गई है। मंगलवार को जन्माष्टमी के मौके पर महिला कांग्रेस ने प्रदेश में गौ संरक्षण अभियान शुरू किया है। इसके लिए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने राम मंदिर पहुंचकर गायों (COW) की पूजा की और सबको गौ संरक्षण का संकल्प दिलाया।

Advertisment

जन्माष्टमी के मौके पर पूरे देश में यह गौ-संरक्षण का अभियान शुरू किया गया। मंगलवार को महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने पंचकुईया राममंदिर पहुंचकर महामण्डलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज की उपस्थिति में गायों को तिलक लगाकर उनकी विधि विधान से पूजा की। जायसवाल ने गायों को गुड़ और चारा खिलाकर वहां मौजूद सभी लोगों को गौ-संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा भगवान कृष्ण के गौ पालन और गौ संवर्धन को अपनाते हुए जन्माष्टमी पर पूरे प्रदेश के हर जिले में महिला कांग्रेस ने गौ सेवा को लेकर आयोजन किए हैं। जिसमें गायों की रक्षा के साथ प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प भी महिलाओं को दिलाया गया है। बता दें कि कांग्रेस की महिला विंग अब सक्रिय होती दिख रही है।

मंहगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
प्रदेश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस अब शिवराज सरकार को घेरने का प्लान बना रही है। इसके लिए महिला कांग्रेस की ब्रिगेड भी तैयार हो गई है। विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में जुटी है। भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की इसको लेकर कराई गई है। ट्रेनिंग के बाद कांग्रेस की यह महिला ब्रिगेड सितंबर महीने में सड़कों पर उतरकर जनता के बीच जाकर शिवराज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन करने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

साथ ही महिला कांग्रेस ने लीगल सेल, सोशल मीडिया सेल और आईटी सेल भी बनाई है। कांग्रेस की यह महिला ब्रिगेड शिवराज सरकार को घेरने के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि हमारे 10 संभाग में से बचे 4 संभाग की बैठक की जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरी योजना बनाई है। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में मंहगाई और बेरोजगारी से आम जनता का हाल बेहाल हैं। इसी को लेकर हम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए हम जनता के बीच जाएंगे और विपक्ष का धर्म निभाएंगे।

Advertisment
महिला कांग्रेस बीजेपी गौ संरक्षण अभियान कमलनाथ इंदौर training shivraj government protest Pradesh Breaking Hindi PCC MPCC MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP NEWS-Womens brigade of Congress MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Mahila Congress Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya indore Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP cow protection campaign
Advertisment
चैनल से जुड़ें