Advertisment

MP Budget Season 2021: विरोध करते हुए साइकिल से विधानसभा जा रहे थे कांग्रेस विधायक, नहीं चढ़ा पाए ढलान तो कार में हुए सवार

MP Budget Season 2021: विरोध करते हुए साइकिल से विधानसभा जा रहे थे कांग्रेस विधायक, नहीं चढ़ा पाए ढलान तो कार में हुए सवार Congress-MLAs-were-going-to-the-assembly-by-bicycle-they-could-not-climb-the-slope-then-boarded-the-car

author-image
Bansal News
MP Budget Season 2021: विरोध करते हुए साइकिल से विधानसभा जा रहे थे कांग्रेस विधायक, नहीं चढ़ा पाए ढलान तो कार में हुए सवार

भोपाल। मप्र का आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। आज सत्र का पहला दिन है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने साइकिल से विधानसभा पहुंचने की योजना बनाई थी। इसी क्रम में आज सुबह कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कई विधायक साइकिल से विधानसभा के लिए निकले। हालांकि विधानसभा की चढ़ाई कोई भी विधायक नहीं चढ़ पाया। कुछ तो आधे रास्ते में ही साइकिल छोड़कर कार में सवार हो गए।

Advertisment

वहीं, कुछ साइकिल धकाते नजर आए। वहीं पीछे चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल लेकर वापस लौट गए। चढ़ाई होने की वजह से पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा, जीतू पटवारी साइकिल से उतरकर अपने वाहन से विधानसभा गए। कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल लेकर लौट आए। विधायक आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी विधानसभा के करीब तक साइकिल से पहुंचे। वह भी बीच रास्ते में साइकिल को धक्का देते दिखे।

https://twitter.com/ANI/status/1363708575667818499?s=20

बहुत हुई महंगाई की मार, अब काहे की मोदी सरकारः शर्मा
आज बजट सत्र के पहले दिन विधायक पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, संजय यादव, कुणाल चौधरी समेत अन्य विधायक सुबह शिवाजी नगर 6 नंबर बस स्टॉप पर पहुंच गए थे। यहां से सभी कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं समेत विधानसभा की तरफ बढ़े। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया। यहां मौजूद पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मंहगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल और डीजल करीब 100 रुपए हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी करीब 800 रुपए है।

ऐसे में आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। शर्मा बोले 2014 के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 112 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा था। कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल 60 और डीजल 55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए में मिल रहा था। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में यही नारा दिया था कि बहुत हुई मंहगाई की मार, अबकी बार दिल्ली सरकार। अब आज की कीमतों को देखकर हम भी यह नारा देते हैं कि बहुत हुई महंगाई की मार, अब काहे की मोदी सरकार।

Advertisment
virodh vidhansabha satra upadhyaksh petrol price raise petrol price pc sharma mp vidhan sabha satra mp mahangai mp budget season mp budget satra cycle raily congress vidhayak congress ka virodh pradarshan Congress CG Breaking News Budget-session-starting-from-today-election-of-president-and-vice- president-will-be-held-Sharma-will-go-by-bicycle vidhan sabha satra budget season budget satra bjp bhopal news Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news adhyaksh
Advertisment
चैनल से जुड़ें