Advertisment

Congress MLA U T Khadar: सर्वसम्मति से चुने गए कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, पहले मुस्लिम नेता

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के पांच बार के विधायक यू टी खादर बुधवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

author-image
Bansal News
Congress MLA U T Khadar: सर्वसम्मति से चुने गए कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, पहले मुस्लिम नेता

बेंगलुरु। Congress MLA U T Khadar  पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के पांच बार के विधायक यू टी खादर बुधवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष बनने जा रहे 53 वर्षीय खादर इस पद को सुशोभित करने वाले पहले मुस्लिम नेता होंगे।

Advertisment

नहीं था कोई और दावेदार

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अध्यक्ष पद के लिए खादर के नाम का प्रस्ताव रखा और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने इसका समर्थन किया।पद के लिए कोई अन्य दावेदार नहीं था। अस्थायी (प्रोटेम) अध्यक्ष आर वी देशपांडे ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए गए प्रस्ताव पर मतदान कराया और इसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

पूर्व मंत्री के तौर पर किया है काम

परम्परा के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को आम तौर पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है।खादर ने पिछली विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में सेवाएं दी थीं। वह पूर्व में कर्नाटक सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

karnataka news karnataka assembly Congress MLA U T Khadar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें