Advertisment

असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

author-image
Bansal News
असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

गुवाहाटी, 18 जून (भाषा) असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से और विधानसभा से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। विपक्षी दल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है।

Advertisment

मारिअनी विधानसभा सीट से विधायक कुर्मी ने विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी को यहां उनके कार्यालय में इस्तीफा सौंपा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं। चार बार विधायक रह चुके कुर्मी ने कहा कि वह 21 जून को भाजपा में शामिल होंगे।

इस बीच कांग्रेस ने कुर्मी को ‘‘उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक वक्तव्य में कहा कि इस फैसले को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने मंजूरी दी है। बोरा ने पूर्व विधायक राणा गोस्वामी की अगुवाई में तीन सदस्यीय दल बनाया है जो मारिअनी क्षेत्र में जाकर वहां राजनीतिक हालात का जायजा लेगा।

कुर्मी चाय बागान श्रमिक समुदाय से आते हैं। वह कांग्रेस के मंत्री रह चुके रूपम कुर्मी के पुत्र हैं तथा मरिआनी क्षेत्र से 2006 से चुनाव जीतते रहे हैं।

Advertisment
Rupjyot Kurmi News Rupjyot Kurmi latest news Rupjyot Kurmi Hindi News Rupjyot Kurmi Guwahati Rupjyot Kurmi Congress MLA Guwahati Congress Guwahati breaking news in hindi Breaking News BJP Guwahati Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें